फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में छाए करनाल के शटलर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उत्तराखंड के देहरादून में विक्टर-पदुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन (पीएसबी) की ओर से आयोजित ओपन जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में करनाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में सिंगल्स कैटेगरी में आयोजित की गई, जिसमें उभरते हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों को बुधवार को रैक्स करनाल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।

रैक्स करनाल के खिलाड़ियों ने ब्वॉयज़ अंडर-13, ब्वॉयज़ अंडर-15, गर्ल्स अंडर-17 और ब्वॉयज अंडर-17 वर्गों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रैक्स करनाल के संचालक, दविंदर लाठर ने बताया कि प्रणीति वरैच ने गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में खिताब अपने नाम किया। वहीं, सोमिल कंबोज ने ब्वॉयज़ अंडर-13 वर्ग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमिल ने ब्वॉयज़ अंडर-15 वर्ग में सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपनी निरंतरता का भी प्रदर्शन किया। रनविजय सिंह ने ब्वॉयज अंडर-13 और अंडर-15 दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। लाठर ने बताया कि रैक्स करनाल में पदुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन की ओर से प्रशिक्षित एक उत्कृष्ट कोचिंग टीम है। कोच सौरभ सक्सेना विशेष रूप से समर्पण और अनुशासन के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें