फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर में कूदे सुखविंद्र का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी की तोंद पर टिप्पणी करने के कारण हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण लेक के पास नहर में छलांग लगाने वाले पानीपत के कुटानी रोड निवासी 35 वर्षीय सुखविंद्र का बुधवार को भी सुराग नहीं लगा है। उसने मंगलवार को अपनी बहन सरोज के पास फोन करके नहर में छलांग लगा दी थी। परिजनों व पुलिस को वहां स्कूटी, बैग व चप्पल मिली थी। सुखविंद्र की बहन सरोज ने बताया कि उसका भाई पानीपत में अपने ससुराल में रहता था। उसने पत्नी की तोंद को लेकर टिप्पणी की थी। इसी कारण से उनके बीच झगड़ा हो गया और पत्नी, सास, ससुर ने उसके साथ मारपीट की थी। झगड़े के बाद उसका भाई स्कूटी पर सवार होकर यहां आया। यहां भाई के घर खाना खाने के बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि सुखविंद्र को ढूंढ़ने के लिए गोताखोरों की टीम नहर में सर्च अभियान चला रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें