फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने सिरसा को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। सिरसा में बुधवार को हुए टी-20 क्रिकेट मैच में करनाल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने सिरसा की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को 119 रनों से हराकर जीत हासिल की। करनाल की टीम में शामिल नीलोखेड़ी के खिलाड़ी प्रिंस ने शानदार शतक लगाकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। करनाल की टीम के कप्तान वेदपाल धीमान ने 32 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली तथा चार ओवर में मात्र 18 रन देकर तीन अहम विकेट लिए। इस पर उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए करनाल की टीम ने 20 ओवर में 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिसका पीछा करने के लिए मैदान में उतरी सिरसा की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 98 रनों पर ही सिमट गई। वेदपाल धीमान ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद दिव्यंाग खिलाड़ियों का जज्बा खेल के प्रति कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें