फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए : सुबह लगी सूची शाम को हुई रद्द, आज नई जारी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए स्कूल आवंटन की सूची एक दिन की देरी से वीरवार को जारी हुई। दिनभर अभिभावक अपने बच्चों का नाम ढूंढने के लिए माथापच्ची करते नजर आए। लेकिन शाम को सूची में खामी बताकर शिक्षा निदेशालय ने सूची को रद्द कर दिया। जारी पत्र के अनुसार नई सूची वीरवार देर शाम तक जारी होनी थी, लेकिन रात 10 बजे तक भी सूची जारी नहीं हुई। ऐसे में आज नई सूची जारी होने की उम्मीद है।
वीरवार को जारी हुई सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया था, उनके अभिभावक काफी खुश दिखाई दिए। लेकिन शाम को सूची रद्द होने के बाद वे भी निराश हो गए। इस सूची में उन विद्यार्थियों का नाम नहीं आया, जिन्होंने आवेदन फार्म में केवल एक स्कूल ही विकल्प में भरा था। ऐसे विद्यार्थियों के 55 प्रतिशत से अधिक अंक होने के बाद भी सूची में नाम नहीं आया। जबकि इनसे कम अंक वाले ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने दो से ज्यादा विकल्प भरे थे, उनके नाम सूची में शामिल किए गए।
विज्ञापन

3389 विद्यार्थी होंगे ड्रा में शामिल
सभी छह खंडों से कुल 3389 विद्यार्थी ड्रा में शामिल होंगे। जिन्हें मेरिट और भरे गए विकल्पों के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। नियम के अनुसार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 659 विद्यार्थी बिना प्रवेश परीक्षा के ही पात्र माने जा रहे हैं। विभाग की योजना के अनुसार ड्रा शिक्षा निदेशालय की ओर से ही जारी किया जाएगा। यदि पहले ड्रा में सीटें खाली बचती हैं, तो दूसरा ड्रा भी जारी किया जाएगा। नियम के तहत कक्षा दूसरी से 9वीं तक प्रवेश परीक्षा के परिणाम और 11वीं में 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के आधार पर दाखिले दिए जाने हैं।
विज्ञापन

मोबाइल पर भी मिलेगी सूचना
वीरवार को जारी हुए ड्रा को विभाग ने रद्द कर दिया है। आज नए ड्रा की सूची लगाई जाएगी। जिन विद्यार्थियों का सूची में नाम आएगा, उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जाएगा।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें