फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: गैंगस्टर सचिन भिवानी का साथी गिरफ्तार, नमस्ते चौक से धरा गया, पुलिस ने बरामद किए हथियार

Thu, 26 Oct 2023 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह गैंगस्टर सचिन भिवानी के कहने पर करनाल में अवैध हथियारों की तस्करी करने आया था। पुलिस को आरोपी के बैग में पांच पिस्तौल और कई गोलियां मिली। इसके अलावा पुलिस को आरोपी से एक लैपटॉप भी मिला है।  
विज्ञापन
करनाल पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल पुलिस ने गैंगस्टर सचिन भिवानी के एक गुर्गे को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि आरोपी हत्या के इरादे से नमस्ते चौक के पास खड़ा था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। चेकिंग में आरोपी के बैग में पांच पिस्तौल और कई गोलियां मिली। इसके अलावा पुलिस को आरोपी से एक लैपटॉप भी मिला है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पीएम मोदी को दिए स्वर्ण मंदिर के मॉडल की नीलामी पर रार, सुखबीर बोले-नहीं संभाल सकते तो वापस कर दें
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह गैंगस्टर सचिन भिवानी के कहने पर करनाल में अवैध हथियारों की तस्करी करने आया था। सचिन भिवानी पहले भी सेक्टर-32-33 में कई कारोबारियों से रंगदारी मांग चुका है। लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सचिन पर डकैती, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस टीम पर हमला, जान से मारने की धमकी आदि संगीन धाराओं के तहत कुल 12 केस हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें