कई दिनों के इंतजार के बाद रविवार को सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा परिणाम में इस बार भी हरियाणा बोर्ड की तरह सीबीएसई बोर्ड में भी बेटियां ही छाई रही। संत थ्रेसा कान्वेंट स्कूल की छात्रा काम्या गुप्ता ने 98.2 फीसदी अंक लेकर जहां जिले में टॉप किया। वहीं प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली की छात्रा शगुन बंसल नॉन मेडिकल में 96.2 फीसदी अंक, कामर्स में इसी स्कूल की सुचारू व श्रेया गुप्ता 96.2 फीसदी अंक लेकर जिले में अव्वल रही। वहीं मेडिकल में असंध स्थित जेपीएस अकादमी की छात्रा महिका 96.8 अंक के साथ सबसे आगे रही। बोर्ड ने सुबह करीब 10.30 पर परीक्षा परिणाम जारी किया। रिजल्ट जारी होते ही छात्र से लेकर अभिभावक तक बोर्ड की बेवसाइट में जाकर रिजल्ट देखने में जुट गए। जैसे-जैसे लोगों को रिजल्ट की जानकारी मिलती गई, जश्र भी शुरू हो गया। कोई परिवार के साथ घर पर ही जश्र मनाया तो कोई अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला। रिजल्ट का असर दोपहर और शाम को शहर के रेस्टोरेंट और होटलों पर भी दिखा।
टॉपर बेटी जज बनकर चाहती है कमजोरों की आवाज
कॉन्वेंट स्कूल में पढने वाली कान्या गुप्ता ने आर्ट संकाय में 98.2 फीसदी अंक लाने के साथ जिले में टॉप किया है। अपने पिता एडवोकेट सुबोध गुप्ता से प्रभावित और मां डॉ. अनिता अग्रवाल की लाडली बेटी कान्या आगे की पढ़ाई पूरी कर जज बनना चाहती है। कान्या ने कहा कि वह जज बनकर कमजोर व जरूरतमंदों की सहायता करना चाहती है। साथ ही समाज में फैली जाति व लिंग भेदभाव को भी खत्म करना चाहती है। प्रतिदिन 10 से 12 घंटे की पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल करने पर कान्या काफी खुश है। कान्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व गुरुजनों को दिया।
डॉक्टर बनकर गरीबों का इलाज करना चाहती महिका
मेडिकल में सबसे अधिक 93.8 नंबर लाने वाली असन्ध के जेपीस अकादमी की छात्रा महिका की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। असन्ध के रहने वाले धर्मपाल की बड़ी बेटी महिका ने बताया कि जिले में पहला स्थान प्राप्त कर उसे बहुत खुशी हो रही है। वह भारत मे टॉप करना चाहती थी लेकिन ये भी कोई सपना सच होने जैसा है। महिका ने बताया कि ये सब उसकी कठोर मेहनत, उसके अध्यापकों व माता पिता के सहयोग से ही सम्भव हो पाया है। महिका ने बताया कि उसके माता पिता दोनों सरकारी स्कूल में अध्यापक है । महिका ने बताया कि उसका सपना डॉक्टर बनने का है जिसके लिए उसने पीएमटी का टेस्ट दे रखा है, इसमें भी वह टॉप स्थान लेकर एमबीबीएस में दाखिला लेगी ओर डॉक्टर बन कर गरीब लोगों का इलाज करेगी।
-
नॉन मेडिकल व कामर्स में प्रताप स्कूल की लड़कियां छाई
12वीं के नॉन मेडिकल और कामर्स संकाय में प्रताप स्कूल जरनैली कॉलोनी की छात्राओं ने कब्जा जमाया। नॉन मेडिकल में शगुन बंसल ने जहां 96.2 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कामर्स में सुचारू व श्रेया ने 96.2 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से अव्वल रही। शुगन बंसल का सपना जहां आगे की पढ़ाई पूरी कर आईएस ऑफिसर बनने का है, वहीं सुचारू व श्रेया भी प्रशासनिक क्षेत्र में आना चाहती हैं। तीनों ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।