फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस, २ का नामांकन रद्द, 60 लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के दौरान करनाल जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 75 उम्मीदवारों मेें से 13 उम्मीदवारों ने सोमवार को अपने नाम वापस ले लिए। वहीं, एक व्यक्ति ने तीन नामांकन किये थे तो दो कैंसिल कर दिए गए। अब मैदान में 60 उम्मीदवार रह गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पांचों विस क्षेत्रों के लिए 98 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच-पड़ताल के दौरान 23 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए थे। इसके साथ ही संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने आजाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये। नाम वापस लेने वालों में नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से पांच उम्मीदवार, इंद्री विधानसभा क्षेत्र से एक, करनाल विधानसभा क्षेत्र से तीन, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से दो और असंध विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिये हैं। हालांकि, इनके अलावा कोई ऐसा कद्दावर नेता नहीं, जिसने अपना नाम वापस लिया हो।
नीलोखेड़ी : पांच उम्मीदवारों ने लिये नाम वापस
नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से 21 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें से तीन नामांकन पत्र रद्द हो गए थे तथा पांच उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिये हैं। इनमें मुनीश कुमार, सरिता सिंह, ज्ञान चंद, राजेंद्र सिंह और सूबे सिंह के नाम शामिल हैं। अब यहां से 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

इंद्री : एक ने नाम वापस लिया, 11 के बीच होगी टक्कर
इंद्री विधानसभा क्षेत्र में भरे गए 15 नामांकनों में से तीन नामांकन पत्र रद्द हो गए। एक उम्मीदवार राजेश कुमार ने अपना नाम वापस लिया हैं। अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
करनाल : तीन ने नाम वापस लिये, मैदान में बचे 10 प्रत्याशी
करनाल विधानसभा क्षेत्र से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें से पांच नामांकन पत्र रद्द हो गए थे। एक उम्मीदवार ने अपने तीन नामांकन किए थे तो दो रद्द हो गए। शेष 13 में से 3 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिये है। इनमें राज कुमार, जगमती और ईश्वर शर्मा के नाम शामिल हैं। अब 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
घरौंडा : दो पीछे हटे, 14 के बीच होगी जंग
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। इनमें से चार नामांकन पत्र रद्द हो गए थे। दो उम्मीवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं, इनमें प्रत्याशी जगरूप और प्रोमिला शर्मा का नाम शामिल है। अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
असंध : दो ने पर्चा वापस लिया, 12 दावेदार
असंध विधानसभा क्षेत्र में 22 नामांकनों भरे गए थे। इनमें से 8 नामांकन पत्र रद्द हो गए थे। 2 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापस लेने वालों में प्रत्याशी उषा देवी व बलराज का नाम शामिल हैं। अब 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें