फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की 90 सीटों पर 1168 उम्मीदवार मैदान में, सभी को चुनाव चिन्ह भी आवंटित

Tue, 08 Oct 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा में पहुंचने के लिए 90 विधानसभा सीटों पर 1168 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में ये उम्मीदवार शेष रह गए हैं। चुनाव आयोग ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए हैं। कुल 1846 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। सभी सीटों के लिए 21 अक्तूबर को मतदान होगा व 24 को चुनाव परिणाम आएगा। 

विज्ञापन


हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि जिला अंबाला में कुल 36, जिला झज्जर में कुल 58, जिला कैथल में 57, जिला कुरुक्षेत्र में कुल 44, जिला  सिरसा में कुल 66, जिला हिसार में 118, जिला यमुनानगर में 46, जिला महेंद्रगढ़ में 45, जिला चरखी  दादरी में कुल 27, जिला रेवाड़ी में कुल 41, जिला जींद में 63, जिला पंचकूला में 24, जिला फतेहाबाद में 50, जिला रोहतक में 58, जिला पानीपत में 40, जिला मेवात में 35, जिला सोनीपत में 72, जिला फरीदाबाद में 69, जिला भिवानी में 71, जिला करनाल में 59, जिला गुरुग्राम में 54, जिला पलवल में 35 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।

टिकट न मिलने से नाराज चित्रा और निर्मल निर्दलीय उतरे

  •  कांग्रेस के टिकट न देने से नाराज अंबाला कैंट में चित्रा सरवारा, अंबाला सिटी में निर्मल सिंह, सफीदों में कर्मवीर सैनी निर्दलीय लड़ रहे हैं।

 

  • कांग्रेस से बागी हुए नरेश सेलवाल उकलाना से, रामनिवास घोड़ेला बरवाला, रणजीत चौटाला रानियां से लड़ रहे हैं। पार्टी से बगावत कर देवेंद्र बबली टोहना से, सतपाल सांगवान दादरी से और ईश्वर सिंह इंद्री से जजपा के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं दूडा राम भाजपा के टिकट से फतेहाबाद से लड़ रहे हैं।
  • भाजपा में शामिल हुए पर टिकट न मिलने से खफा दिनेश कौशिक पुंडरी से, रविंद्र मछरौली समालखा से, जसबीर देसवाल सफीदों से निर्दलीय लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें