फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज वसूली नोटिस के खिलाफ उतरे किसान

Tue, 04 Mar 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन मान को एक बैंक की ओर से कर्ज वसूली का नोटिस जारी किए जाने के बाद किसानों में गहरा रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन


इसे लेकर भाकियू नेताओं की ओर से गांव-गांव में दौरे किए जा रहे हैं। भाकियू के तत्वावधान में पांच मार्च को करनाल में प्रदर्शन कर बैंक के सामने धरना दिए जाने की घोषणा की गई है।

पांच मार्च को जिलेभर के किसान कर्ण पार्क में एकत्रित होने के बाद सरकार विरोधी प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को गांव बल्ला स्थित दादा खेड़ा परिसर में किसान नेता बलवान सिंह मान की अध्यक्षता में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले गांव की गलियों में रोष मार्च निकाल कर करनाल में किए जाने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए किसानों को न्योता दिया गया। किसान पंचायत को भाकियू रोहतक मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, महासचिव श्याम सिंह मान, किसान नेता नफे सिंह मान सहित कई किसान नेताओं संबोधित किया।

किसान नेता शाहपुर ने कहा कि बैंक की ओर से किसान नेता रतनमान के खिलाफ कार्रवाई करके किसानों के मनोबल को कमजोर करने की कोशिश की गई है।

सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न करवाने की विफलता को छुपाने के लिए किसानों को प्रताड़ित करने में लग गई है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है।

पंचायत के अध्यक्ष बलवान मान ने कहा कि किसानों को कमजोर करने की हमेशा कांग्रेस की नीतियों में शुमार रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में बल्ला का एक-एक किसान-मजदूर पीछे नहीं रहेगा।

इस अवसर पर किसान नेता कण्र सिंह मान, ज्ञासू राम, भीम सिंह प्रधान, प्रेम सिंह मान, टेकराम, रामचंद्र सिंह, प्रकाश, ओमप्रकाश, रघबीर सिंह, भरत सिंह, राममेहर मान, हवा सिंह, कर्मबीर और ईश्वर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें