फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल और सोनीपत करेंगे पांच-पांच शहरों का स्वच्छता मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। देशभर की स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल स्थान हासिल करने वाले करनाल और सोनीपत नगर निगम अब प्रदेश के दस अन्य शहरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे। दोनों नगर निगमों को पांच-पांच शहरों से जोड़ा गया है। करनाल और सोनीपत के मेयर और अधिकारी संबंधित शहरों में जाकर सफाई अभियान का रोडमैप साझा करेंगे। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को जागरूक करेंगे। स्वच्छता में पिछड़े शहरों के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
शनिवार को जिला सचिवालय करनाल में आयोजित स्वच्छ शहर जोड़ी–समझौता ज्ञापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बारे में बताया। उन्होंने घोषणा की कि करनाल नगर निगम के साथ सीवन, ईस्माइलाबाद, नारनौंद, कलावाली और राजौंद नगर पालिका को जोड़ा गया है। सोनीपत नगर निगम के साथ होडल, नारनौल, पटौदी मंडी, फरूखनगर और कुंडली को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल और सोनीपत के जनप्रतिनिधि व अधिकारी इन शहरों का दौरा करेंगे, स्थानीय व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और जरूरत पड़ने पर वहां मानव संसाधन व बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली है। जब शहर साफ होंगे तो वहां का वातावरण भी खुशनुमा होगा और लोग स्वस्थ रहेंगे।



केंद्र और प्रदेश स्तर पर बनी योजना



मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने देशभर के राज्यों के जनप्रतिनिधियों की बैठक ली थी। इसमें तय हुआ था कि स्वच्छता रैंकिंग में टॉप पर रहने वाले शहर अब पिछड़े शहरों की मदद करेंगे। इसी तर्ज पर पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर सभी जिलाें, निकायों के ईओ, डीएम और सेक्रेटरी की संयुक्त बैठक कर रणनीति बनाई गई।

उन्होंने कहा कि अब शरद नवरात्र का दौर चला रहा है। मां लक्ष्मी की हम सभी पूजा करते हैं और मां लक्ष्मी वहीं वास करती है जहां सफाई होती है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री के इस अभियान को लेकर हमें भी आगे आना चाहिए। एनजीओ और संस्थाओं को भी स्वच्छता के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नगर पालिकाओं में सफाई कार्य को दुरुस्त करने के लिए लोगों और संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार हरसंभव कदम उठाएगी ताकि प्रदेश का हर शहर स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सके। इस मौके पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि करनाल और सोनीपत ने स्वच्छता में मिसाल कायम की है और अब यह जिम्मेदारी बनती है कि अन्य शहरों को भी उसी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें