फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 200 मीटर दौड़ में कमल सिंह और रिया प्रथम

Sat, 08 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में शुक्रवार को दोदिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट शुरू हुई। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कमल सिंह प्रथम, आशू द्वितीय और अनमोल तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रिया प्रथम, निशा द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100, 200, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, ऊंची कूद आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह बागी ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक राम कुमार कश्यप रहे। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। पिछले साल के खेलकूद के श्रेष्ठ एथलीट कैफी ने सभी खिलाड़ियों खेल भावना बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम

-400 मीटर दौड़ में आशु प्रथम, अभिषेक द्वितीय, कमल सिंह तृतीय रहे।

-महिला वर्ग में निशा प्रथम, सिमरन द्वितीय और रिया तृतीय रहीं।

-शॉटपुट पुरुष में मनोज कुमार प्रथम, विशेष द्वितीय, हर्षित तृतीय रहे।

-महिला वर्ग में संजना प्रथम, अंजली द्वितीय, परनीत कौर तृतीय रहीं।

-लंबी कूद पुरुष वर्ग में अनमोल प्रथम, विशेष द्वितीय, विवेक तृतीय रहे।

-महिला वर्ग में रिया कंबोज प्रथम, संजना द्वितीय, अंजली तृतीय रहीं।

-800 मीटर दौड़
पुरुष : आशु प्रथम, अभिषेक द्वितीय, शुभम कुमार तृतीय।
महिला : निशा प्रथम, सुनीता द्वितीय, अनु तृतीय।
-1500 मीटर

पुरुष : आशु प्रथम, अभिषेक द्वितीय, शुभम तृतीय। महिला : निशा प्रथम, सुनीता द्वितीय, अनु तृतीय।
ट्रिपल जंप

पुरुष : विशेष प्रथम, आशु द्वितीय, हर्षित तृतीय।
महिला : रिया प्रथम, अंजली द्वितीय, रुकसाना तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें