फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीव्र मोड़ पर कार पलटी... एयरबैग नहीं खुला, मुनीम की मौत, एक घायल

Sat, 08 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/निसिंग। गांव गोंदर से निसिंग रोड पर बुगा फार्म के पास तीव्र मोड़ पर वीरवार देर रात को एक और हादसा हो गया। मोड़ने के दाैरान अनियंत्रित होकर कार पलटने से राइस मिल के 27 वर्षीय मुनीम रमन शर्मा की मौत हो गई। मिल के दूसरे मुनीम गोल्डी घायल हो गए। मोड़ से पहले कोई संकेतक नहीं लगा है। ऐसे में वाहन चालक तीव्र मोड़ के प्रति सतर्क नहीं हो पाते और हादसे हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार कार का एयरबैग नहीं खुला था।

निसिंग निवासी रमन और गोल्डी गांव गोंदर में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लाैट रहे थे। सूचना पर पहुंची निसिंग थाना पुलिस रमन और गोल्डी को अस्पताल ले गई, जहां रमन को मृत घोषित कर दिया गया। चोचड़ा निवासी गोल्डी का उपचार कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस के अनुसार रात के अंधेरे में बुगा फार्म के नजदीक सड़क पर तीव्र मोड़ का उनको आभास नहीं हो पाया। एकाएक मोड़ने पर कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों और पुलिस ने दोनों घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रमन शर्मा को मृत घोषित कर दिया। निसिंग थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीभगवान ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

-

मोड़ पर हो चुके 10 हादसे
ग्रामीण नरेश, मुनीष, रोहताश, संजीव कुमार ने बताया कि बुगा फार्म के पास मोड़ पर एक साल में करीब 10 हादसे हो चुके हैं। पिछले दो माह में यहां एक कंटेनर चालक और एक अन्य वाहन चालक की मौत हो चुकी है। ग्रामीण यहां पर संकेतक और चेतावनी देते हुए बोर्ड लगाने की मांग करते रहे हैं लेकिन ऐसा किया नहीं गया। अधिकांश हादसे रात में हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चालक रात को मोड़ आने पर अचानक वाहन मोड़ते हैं और वाहन अनियंत्रित हो जाता है। कोहरे में हादसे बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने मौके पर संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने की फिर मांग की है।
विज्ञापन

-

परिवार का अकेला सहारा थे
रमन के पिता की करीब 20 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार का रमन ही एकमात्र सहारा थे। मृतक की तीन और चार साल की बेटियां हैं। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें