फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद शुरू हुआ काछवा रेलवे ओवरब्रिज, कुछ दिन नहीं चलेगा हैवी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन से बंद काछवा रेलवे ओवरब्रिज सोमवार को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मरम्मत का मुख्य कार्य पूरा हो चुका है। रोड मार्किंग समेत छोटे कार्य अभी चल रहे हैं, इसलिए अभी कुछ दिन हैवी ट्रैफिक इस पुल से नहीं गुजरेगा। कैथल और काछवा की तरफ से आने वाले हैवी ट्रैफिक को पुलिस पश्चिमी यमुना बाईपास की तरफ डायवर्ट कर रही है। इधर शहर में दिन के समय में भारी वाहनों के प्रवेश को प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया है। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए शहर के कई एंट्री पर बैरिगेड भी लगाए हैं।
विज्ञापन

100 मीटर के रास्ते पर लगे सात मिनट
भारी वाहनों के प्रवेश से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इन्हें दिन के समय शहर में प्रतिबंधित करने का यह भी एक कारण है। कैथल रोड पर इसका उदाहरण सोमवार को भी देखने को मिला। कैथल की ओर से आने वाले हैवी ट्रैफिक के कारण नहर के पुल से पहले जाम की स्थिति थी। महज 100 मीटर के पुल को पार करने में भी पांच से सात मिनट का समय लगा।
13 साल बाद हुई आरओबी की मरम्मत, डेढ़ लाख आबादी को जाम से राहत
काछवा रेलवे ओवरब्रिज के बनने के 13 साल बाद पहली बार मरम्मत हुई है। इसका शिलान्यास 5 नवंबर 2004 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने किया था। वहीं चार साल बाद जब पुल बनकर तैयार हुआ, तो इसका उद्घाटन 24 जुलाई 2008 को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। तब से लेकर अब तक इसकी एक बार भी मरम्मत नहीं हुई। विदित हो कि लाइन पार क्षेत्र की 25 कालोनियों और कई गांवों की करीब डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी को केवल कैथल और काछवा आरओबी ही शहर से जोड़ रहे हैं। ऐसे में एक मार्च से काछवा पुल बंद होने के कारण ट्रैफिक लोड कैथल रेलवे ओवरब्रिज पर बढ़ गया था, जिस कारण जाम की स्थिति भी बन रही थी।
विज्ञापन

इन मार्गों से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध : डीसी
कैथल की तरफ से ज्यादा ट्रैफिक आता है। इसके अलावा शहर में दिन के समय लिबर्टी चौक, आईटीआई चौक, निर्मल कुटिया चौक, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 चौक, मेरठ रोड चौक, नमस्ते चौक और हांसी चौक के सड़क मार्ग से होकर आने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। चार मई तक सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। काछवा आरओबी का कार्य भी पूरा हो चुका है।-निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें