फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसोसिएशन के जिला प्रधान बने जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) की कुरुक्षेत्र इकाई का गठन हुआ। यह प्रक्रिया राज्य प्रधान अशोक शर्मा के निर्देशानुसार संपन्न हुई।
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के राज्य महासचिव अनिल सैनी और राज्य सह-सचिव जयवीर पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में जिलेभर से सैकड़ों लेक्चरर शामिल हुए और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में जितेंद्र सैनी को जिला प्रधान, जितेंद्र भुक्कल को उप-प्रधान, देवेंद्र जिंदल को महासचिव, मुकेश कुमार को संगठन सचिव, प्रीतम राणा को कोषाध्यक्ष और ईश्वर सिंह व सरोज को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नरेश ढुल और जगदीप सिंह बाबैन विशेष कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त टीम ने शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का वादा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें