फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश हत्याकांड : आरोपी अंजलि को किया मनोचिकित्सा वार्ड में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार वर्षीय जश की हत्या करने वाली आरोपी चाची अंजलि को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा वार्ड में उसका दो दिन से इलाज चल रहा है। मनोचिकित्सक अंजलि की काउंसलिंग भी कर रहे हैं। बता दें जेल में आने के बाद अंजलि को पिछले वीरवार को जांच के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया था। फिर शुक्रवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसे दाखिल किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इंद्री के कमालपुर रोडान गांव में पांच अप्रैल को चार वर्षीय जश लापता हो गया था। छह अप्रैल को उसका शव पड़ोस में एक शेड पर पड़ा मिला था। जश के शव को उसके रिश्ते में लगने वाली ताई व दादी ने फेंका था। उसे मौके पर देख लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो जश की रिश्ते में लगने वाली चाची अंजलि का नाम सामने आया। पुलिस ने अंजलि से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसने जश की हत्या मोबाइल के चार्जर से की थी और शव बेड में छिपा दिया था, इसके बाद बैग में रखकर रात को जश की रिश्ते में लगने वाली ताई के घर की छत पर फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी अंजली के मनोचिकित्सा वार्ड में दाखिल होने के बाद वहां पर लोहे की ग्रिल लगाई गई है। बताया जा रहा है कि अंजली बैड से उठकर खिड़की की तरफ जाती है। उसकी सुरक्षा को लेकर यह ग्रिल लगाई गई है हालांकि मनोचिकित्सा वार्ड मेडिकल कॉलेज में गाउंड फ्लोर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें