फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के आरोप में उम्रकैद

Thu, 12 Sep 2013 10:41 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के प्रयास में विफल होने पर महिला की ईंट मारकर हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास के साथ 35 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


 शामगढ़ निवासी रामपाल उर्फ पाली ने 26 अप्रैल 2012 की रात खेत में महिला से दुराचार करने का प्रयास किया लेकिन असफल होने पर महिला की ईंट मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रामपाल ने महिला के शव को शामगढ़ के श्मशान घाट की झाड़ियाें में फेंक दिया था। कोर्ट ने रामपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

लुटेरे को सात साल की सजा
एक अन्य मामले में बैटरी दिखाकर लोगों को लूटने के आरोपी को कोर्ट ने सात साल की कैद व दो हजार रुपये का जुर्माना किया है। जुर्माना अदा नहीं करने की सूरत में आरोपियों को तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। उत्तरप्रदेश के झिंझाना के गांव अहमदगढ़ निवासी शंकर उर्फ प्रेमचंद को पुलिस ने राहगीरों को बैटरी दिखाकर लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


 27 अगस्त 2012 को शंकर उर्फ प्रेमचंद ने लिबर्टी चौक के समीप राहगीरों को लूट रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया था। इसके चलते कोर्ट ने शंकर को दोषी करार देते हुए उसे सात साल की कैद व दो हजार रुपये जुर्माना किया।  

मारपीट में छह लोगों को दो साल की सजा
जेएमआईसी की कोर्ट ने मारपीट के एक मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों को दोषी करार देते हुए उन्हें दो-दो वर्ष कैद की सजा व दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों पक्षों ने तखाना में एक दूसरे पर डंडों व लाठियाें से हमला किया था।

मामला कोर्ट में आने के बाद कोर्ट ने एक पक्ष के पांच लोग, जिनमें तखाना निवासी शिव कुमार, सोमती, ऊषा, जयभगवान व रामपाल को दोषी करार दिया, जबकि दूसरे पक्ष की तखाना निवासी अंग्रेजो को दोषी करार देते हुए सभी दोषियों को सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें