फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कुर्की के आदेशों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

Thu, 12 Sep 2013 10:38 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चोंचड़ा के एक राष्ट्रीयकृत बैंक की ओर से शुक्रवार को एक किसान की जमीन कुर्की के आदेशों के विरोधस्वरूप भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने असंध की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


इसके बाद यूनियन सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसान की जमीन कुर्की की गई तो कड़ा विरोध किया जाएगा। किसी भी कीमत पर किसान की जमीन कुर्क नहीं होने दी जाएगी।

 भाकियू इसके लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार है। किसानों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन मान ने बताया कि चोचड़ा निवासी एक किसान ने वर्ष 2003 में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के पास जमीन गिरवी रखकर चार लाख रुपये का ऋण लिया था। अपनी माली हालत के चलते किसान ऋण की अदायगी नहीं कर पाया।
विज्ञापन


अब ऋण की राशि तीन गुणा बढ़कर बारह लाख हो गई है, जोकि एक गरीब किसान के साथ अन्याय है। यही नहीं, बैंक ने जले पर नमक छिड़कने का काम करते हुए किसान की जमीन कुर्क करने के आदेश दिए हैं। कुर्की के आदेश पर अमल का दिन शुक्रवार निश्चित किया गया है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी है किसी बोली से संबंधित किसी भी पक्ष चाहे वह बोलीदाता हो या अन्य, को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। प्रेमचंद, महताब कादियान, चांदवीर, सुलतान सिंह, रामदेव, शीशपाल, नाजर सिंह, प्रीत सिंह, सतपाल सिंह, जज सिंह, श्रीनिवास, निशान सिंह, ईश्वर व स्वर्ण सिंह मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें