फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईटीआई के छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित ज्ञान

Fri, 17 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गुरु ब्रह्मानंद राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नीलोखेड़ी में गुरुवार को टोयोटा बोशुको डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 2025-26 सत्र के लिए इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम कंपनी और संस्थान के बीच शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग विभाग के पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए संस्थान के एल-12 स्मार्ट क्लासरूम में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के उपाध्यक्ष लतेश और सीनियर इंजीनियर प्रोडक्शन मधुकर उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से टीपीओ विकास कुमार, विभागाध्यक्षों और प्राध्यापकों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य बेनू बजाज ने बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं और तकनीकी मानकों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसे कौशलों से लैस करना है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं और वे देश की औद्योगिक प्रगति में भागीदार बन सकें। संस्थान के प्राध्यापक वरुणेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, शिवानी, विवेक गांधी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उद्योग से सीधे जुड़ने के इस अवसर का स्वागत किया और कंपनी के डेलीगेट्स से संवाद कर उत्साह व्यक्त किया। विभागाध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा कि आने वाले समय में टोयोटा बोशुको डिवाइस इंडिया द्वारा ऐसे कई और प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान में आयोजित किए जाएंगे। कंपनी द्वारा आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल भी संस्थान को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें