फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक घर में देसी गाय को होना आवश्यक : डॉ. वीरेंद्र

Fri, 02 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



नीलोखेड़ी/करनाल। प्रत्येक घर में देसी गाय का होना आवश्यक है। देसी गाय के दूध में पाया जाने वाला ए-2 प्रोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और अनेक बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। वीरवार को बाबा हरिदास श्री कृष्ण गोपाल, गोशाला, बोहला खालसा में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा। गोशाला पहुंचने पर फुल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
डॉ. चौहान हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग से गोशाला कमेटी के सदस्यों का फोन पर संवाद करवाया। उन्होंने बाबा हरिदास श्री कृष्ण गोपाल गोशाला, बोहला खालसा के विकास, सुविधाओं के विस्तार व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामवासियों से हर घर में देसी गाय के पालन का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जब यह लक्ष्य पूर्ण हो जाएगा, उस दिन बोहला खालसा को गो ग्राम के रूप में पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चौहान ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में गोसेवा के लिए सरकार ने 450 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर गंभीर है। उन्होंने गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज और युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर नीलोखेड़ी मार्केट कमेटी के अध्यक्ष शिवनाथ कपूर, तरावड़ी मार्केट कमेटी के अध्यक्ष रणदीप चौधरी, आरके स्टडी करनाल के संचालक आरके टूरन, प्रवीण डाबरतला, बलराज कारसा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें