फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम रेप केस मामले में इंस्पेक्टर कुंडू बहाल

Sun, 27 Jul 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री के एक स्कूल में यौनाचार के मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अनिल कुंडू को बहाल कर दिया गया है। उन पर गलत जांच करने के आरोप थे, जिसे जिला अदालत ने खारिज कर दिया। आरोपी पक्ष द्वारा क्राइम ब्रांच से जांच करवाने की मांग पर पुलिस महानिदेशक ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने आरोपी मनोज गौतम को क्लीन चिट दे दी थी और जिला अदालत को क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी थी, जिसे अदालत ने मानने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इंस्पेक्टर अनिल कुंडू द्वारा की गई जांच ही सही है, इसलिए इसी पर ट्रायल चलेगा। आरोपी पक्ष ने इंस्पेक्टर अनिल कुंडू पर गलत जांच करने के आरोप लगाए थे।

इसी के मद्देनजर अनिल कुंडू को निलंबित किया गया था। अब विभाग ने अनिल कुंडू के तुरंत बहाली के आदेश दिए हैं। इस मामले के आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल न्यायिक हिरासत में हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई हो रही है। अनिल कुंडू इंद्री थाना प्रभारी थे। उस वक्त करीब सात साल की बच्ची के साथ यौनाचार का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें