फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता साफ रखने के लिए इनेलो ने तैयार की 15 क्रेन

Sun, 20 Oct 2013 11:42 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने रविवार को ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर रैली स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले सम्मान समारोह में 10 हजार कार्यकर्ता नेत्रदान के संकल्प के साथ विश्व रिकार्ड बनाकर चौधरी देवीलाल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 23 सितंबर की नारनौल रैली से पहले जगह-जगह अवरोध उत्पन्न कर लोगों को रैली स्थल तक पहुंचने नहीं दिया था।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार 15 क्रेन मंगवाई गई हैं जो कुरुक्षेत्र को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर तैयार रहेंगी, ताकि कहीं पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि रैली स्थल पर 10 लाख वर्ग फुट में पंडाल लगाया जाएगा तथा स्टेज पूरी तरह वाटर प्रूफ होगा।
विज्ञापन


सम्मान दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए धर्मनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। विभिन्न मार्गों से प्रवेश के लिए में 500 तोरण द्वार लगाए जाएंगे। रैली स्थल पर बडे़ साइज की पांच एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से शंखनाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रूपी कौरवों का अंत निकट है तथा एक नवंबर को धर्मनगरी में लाखों की भीड़ हरियाणा को कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प लेगी।

इस अवसर पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केसी बंागड़, सुरेंद्र दहिया, नछतर सिंह मल्हान, प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर रामपाल शर्मा सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात
रैली में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसके लिए रैली के दौरान 10 चिकित्सकों की टीम मौके पर तैनात रहेगी, वहीं 10 एंबुलेंसों का इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि युवा इनेलो के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी कि वे ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ स्टेज की व्यवस्था भी संभालें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें