फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ केंद्र से नहीं, बुकिंग काउंटर से मिलेगी ट्रेनों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुज शर्मा
विज्ञापन

करनाल। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब पूछताछ केंद्र से नहीं, बुकिंग काउंटर से ट्रेनों की जानकारी मिलेगी, क्योंकि उत्तर रेलवे ने अपने पांचों मंडलों के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों से पूछताछ केंद्र को बंद कर दिया है। साथ ही इन पूछताछ केंद्रों में कार्यरत टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) को ट्रेनों में नियुक्त कर दिया है। अब ये टीटीई ट्रेनों की जानकारी देने के बजाय टिकट चेक करेंगे।
पूछताछ केंद्रों को रेलवे स्टेशन से हटाने का मुख्य उद्देश्य केंद्र में कार्य करने वाले टीटीई को ट्रेनों में नियुक्त करना था। जिससे रेलवे की आमदनी बढ़ सके, चूंकि ट्रेनों में 20 प्रतिशत यात्री बे-टिकट यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में चेकिंग स्टाफ बढ़ाने के लिए उत्तर रेलवे ने अपने अंतर्गत आने वाले पांचों मंडलों में पत्र भेजकर अपने-अपने रेलवे स्टेशनों से पूछताछ केंद्र हटाने के आदेश दिए हैं और इन्हें बुकिंग केंद्रों में शिफ्ट करने को कहा है। जिससे ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए बुकिंग काउंटर पर ही जाना पड़ेगा। रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में रेलवे ने सिर्फ बे-टिकट यात्रियों से लगभग 562 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला था। कोरोना काल में सबसे अधिक भारतीय रेल ही प्रभावित हुई है। इससे उबरने के लिए उत्तर रेलवे ने अपने पूछताछ केंद्र हटाने का फैसला लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ केंद्र में प्रतिदिन तीन टीटीई की ड्यूटी
जानकारी के अनुसार एक पूछताछ केंद्र पर शिफ्ट वाइज तीन टीटीई ड्यूटी देते हैं। जो कमाई की जगह खाली बैठकर रेलवे से वेतन ले रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। चूंकि इन्हें पूछताछ केंद्र से उठाकर ट्रेनों में तैनात कर दिया है।
किस मंडल के अंतर्गत कितने स्टेशन
रेल मंडल रेलवे स्टेशन
दिल्ली 213
अंबाला 135
फिरोजपुर 235
लखनऊ एनआर 198
मुरादाबाद 209
कुल 990
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें