फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भारतीय जन औषधि केंद्र सील

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एनडीपीएस दवाइयों की ब्रिकी का रिकॉर्ड पूरा न होने पर ड्रग कंट्रोल विभाग ने एक जन औषधि केंद्र को सील कर दिया है। औषधि नियंत्रण अधिकारी के अनुसार सोमवार को एमटीपी किट और दोहरे उपयोग वाली प्रिस्क्रिप्शन दवाओं (एनडीपीएस) की वस्तुओं की अवैध बिक्री व स्टॉक की जांच करने के लिए टीम ने कैथल रोड फ्लाईओवर के समीप प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का दौरा किया किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फर्म एनडीपीएस वस्तुओं की अवैध बिक्री में लिप्त थी। फर्म ने 33 से अधिक एनडीपीएस दवाओं का खरीद रिकॉर्ड दिखाया, लेकिन कोई बिक्री रिकॉर्ड नहीं दिखाया। इसलिए एनडीपीएस वस्तुओं की अवैध बिक्री को रोकने के लिए परिसर को सील कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें