फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा खतरा, डेंगू के सात मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू ने रफ्तार पकड़ ली है। अब रोजाना पांच से अधिक केस आ रहे हैं। बृहस्पतिवार छह, शुक्रवार नौ और शनिवार को सात नए मरीज मिले हैं। ऐसे में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 120 तक पहुंच चुका है। इस मौसम में डेंगू कम होने की बजाय बढ़ रहा है। हालांकि विभाग की टीमें सैंपल लेने और निरीक्षण के साथ-साथ लोगों को मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। रोजाना पांच-छह केस सामने आ रहे हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण क्षेत्र में 105 और शहर में सात टीमें कार्य कर रही हैं। टीमों को सर्वे के दौरान 7317 घरों में लारवा मिला था। इनमें से 3456 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। वहीं टीमों ने चार लाख 65 हजार 200 घरों में री-विजिट की है।
विज्ञापन

टीमें तलाश रहीं लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लारवा तलाश रही हैं। इसके साथ-साथ लोगों को सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए पानी के बर्तन, टंकी, घड़ों आदि को ढककर रखें और सप्ताह में एक बार फूलदान, फ्रिज की ट्रे, पशु व पक्षियों के बर्तन व ड्रमों को खाली करके सुखाएं और फिर उनमें पानी डालें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। ठहरे पानी में लारवा नाशक दवा डालें।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सात डेंगू मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 120 पर पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें चेकिंग के साथ जागरूक भी कर रही हैं।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें