फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगिरी में उमड़ा जन सैलाब जमकर की मस्ती

Mon, 09 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 में रविवार को राहगिरी में जन सैलाब उमड़ा। राहगिरी में इस बार शहर के लोगों ने करनाल को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया और हर मंगलवार को कार फ्री डे मनाने का निर्णय लिया। राहगिरी के मंच से रविवार को ओएसडी अमरेंद्र सिंह व एसपी पंकज नैन ने मंगलवार नो कार का नारा देकर लोगों का समर्थन मांगा।
विज्ञापन


राहगिरी में आए लोगों ने हाथ उठाकर इसका समर्थन किया। ठंडे मौसम में लोगों ने खूब मस्ती की। राहगिरी के दौरान बूंदाबांदी भी हुई। खासकर युवाओं ने बूंदाबांदी में मनोरंजन किया। ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम सिटी के लोगों ने जिस प्रकार से राहगिरी को सफल बनाने में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है यही जुनून उन्हें कार फ्री डे मुहिम में दिखाना है।

उन्होंने कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन तो सड़कों को बड़े वाहनों से आजादी मिलनी ही चाहिए। इससे बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकेगा। वाहनों की बजाय लोग साइकिल या पैदल अपने कार्य निपटाएंगे तो इससे उनकी सेहत भी ठीक रहेगी। इससे बाजारों में लगने वाले जाम से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सोमवार को नमस्कार की बजाय मंगलवार नो कार से एक दूसरे का अभिवादन करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती से पूरे भारत में प्रदूषण रहित मंगलवार का संदेश जाना चाहिए।
विज्ञापन


बच्चों ने खेला बैडमिंटन और सांप सीढ़ी
तरावड़ी। क्षेत्र की करनाली गेट पर आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में रविवार को भी सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान स्टेज शो  से पहले बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान बच्चों ने जहां बैडमिंटन व सांप-सीढ़ी का आनंद उठाया, वहीं सरकारी स्कूल से छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित रंगोली बनाकर लोगों को बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने के प्रति जागरूक किया।

 तरावड़ी थाना के एसएचओ गौरव पूनिया, एसआई श्रीकांत, पुलिस कर्मी खुशी राम, नगरपालिका से सफाई दरोगा गीता रानी ने भी कार्यक्रम की देखरेख की। सुबह करीब साढ़े-6 बजे जब राहगिरी की बड़ी स्टेज पर देशभक्ति गीत के साथ प्रस्तुति की शुरुआत हुई तो सैकड़ों लोगों का हुजूम राहगिरी कार्यक्रम में उमड़ा गया। तरावड़ी में अगले राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन 22 नवंबर को किया जाएगा। दीपावली पर्व एवं गोवर्धन पूजा समेत भैयादूज पर्व को देखते हुए 15 नवंबर की बजाय अब 22 नवंबर को राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर विक्की कटारिया, रोहित लामसर, सचिन सचदेवा, संदीप रोहिल्ला, हरीश मदान, मुनीष भार्गव, पंकज ठाकुर, संदीप जोशी, मनोज पधाना, हर्ष सचदेवा,  सोनू चौधरी, रीनू कटारिया, सतीश पंवार, विनय गर्ग, गुरजीत डीजे, भीम सिंह, शिव कुमार राणा, मीत सिंह, बिट्टू समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें