फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रशासन को कूड़ा उठाने से रोका, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
हॉकी में सैनिक स्कूल सुजानपुर की टीम ने 3-2 से मारी बाजी - फोटो : हॉकी में सैनिक स्कूल सुजानपुर की टीम ने 3-2 से मारी बाजी
विज्ञापन
करनाल। लंबित मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चल रहे नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने की सूचना पर आंदोलनकारी माैके पर पहुंच गए और पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दाैरान कूड़ा नहीं उठाने दिया गया।
सोमवार को सैकड़ों कर्मचारी विधायक कैंप कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंंचे। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने शहर की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। महिलाओं ने थाली बजाओ सरकार जगाओ प्रदर्शन किया। इससे पहले सुबह एक सरकारी कार्यक्रम के चलते प्रशासन द्वारा कूड़ा उठवाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड के सामने एकत्रित हो गए और अन्य कर्मचारियों से कूड़ा उठवाने की प्रशासन की कार्यवाही का विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
इसके बाद कर्मचारी करनाल इकाई प्रधान राजकुमार की अगुवाई में बाजारों में प्रदर्शन करते रहे। नगरपालिका कर्मचारी संघ के करनाल इकाई प्रधान राजकुमार ने कहा कि जब तक हड़ताल जारी रहेगी किसी को भी सड़कों, गलियों से कूड़ा नहीं उठाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा ने कहा कि सरकार और निगम प्रशासन से साथ देने का आह्वान करते हैं। इस अवसर पर शारदा, सेवाराम, राजकुमार, सुभाष प्रोचा, बिंदर चौहान, विनोद प्रोचा, राजिंद्र, राजीव, संदीप त्यागी, ओमप्रकाश सिहमार, मुकेश, नरेश अठवाल, धर्मवीर सरोहा, मीना, सरोज, सुषमा, संतोष माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें