फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेहूं खरीद में फर्जीवाड़े की सिर्फ कागजी जांच जारी

Tue, 12 May 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले की मंडियों में हुए गेहूं खरीद फर्जीवाड़े में अब तक सिर्फ कागजी जांच चल रही है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक हुए फर्जीवाड़े से संबंधित रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। जांच के दौरान आढ़तियों से लेकर अधिकारियों और किसानों से भी पूछताछ होगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर आढ़तियों के पक्ष में आढ़ती एसोसिएशन तक आ चुकी है। बताया जा रहा है कि आढ़तियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को रुकवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कुछ स्थानीय नेता भी पूरा जोर लगा रहे हैं ताकि आढ़तियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई न हो। गोलमाल करने के सबसे ज्यादा आढ़ती इंद्री से पांच थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से सस्ता गेहूं लेकर करनाल की मंडियों में एमएसपी पर बेचने और वजन बढ़ाने के लिए गेहूं के कट्टों में ईंट तक भरने के आरोप में इंद्री मंडी के पांच आढ़तियों और करनाल मंडी के एक आढ़ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी मामलों की पुलिस जांच कर रही है। इस फर्जीवाड़े की जांच पूरी होने के बाद आढ़तियों की गिरफ्तारी होना तय था लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
जबकि धरातल पर गोलमाल साबित हो चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों पर मार्केट कमेटी की ओर से आरोपी आढ़तियों के खिलाफ मामला तक दर्ज करवाया जा चुका है। इनमें इंद्री मंडी की फर्म जसमेर सिंह-जरनैल सिंह, सरधा राम-जय भगवान, राम सरूप-रतन लाल और ब्याना सब यार्ड की अमर सिंह-राय सिंह और मोनांक एंटरप्राइजेज समेत कुल पांच फर्मों की जांच रिपोर्ट में लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन, रिकॉर्ड में हेरफेर और खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई। यूपी से गेहूं लाकर बेचने का आरोप करनाल मंडी में नवजोत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक पर भी लगा। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। इनके अलावा कुंजपुरा अनाज मंडी के आढ़ती मैसर्ज मनोहर लाल दीपक कुमार प गेहूं का वजन बढ़ाने के लिए उसमें ईंट भरने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

इंद्री थाना प्रभारी राकेश कुमार और सेक्टर चार चौकी प्रभारी राजन ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अभी तक गोलमाल संबंधित दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों, आढ़तियों और किसानों से भी पूछताछ होगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें