फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और अनियमितता पर अब होगी तुरंत कार्रवाई, उपायुक्त को मिली शक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भ्रष्टाचार और सरकारी कार्य में अब अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई होगी। ग्रुप बी स्तर के अधिकारी व सी और डी स्तर के कर्मचारी के खिलाफ उपायुक्त मामला दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई कर सकेंगे। भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश सरकार ने इसके लिए उपायुक्त को शक्तियां दे दी हैं। जिसके तहत उपायुक्त अनीश यादव ने एचसीएस अधिकारियों की अध्यक्षता वाली 34 अधिकारियों की पांच टीमें फील्ड में उतारी हैं। जिनकी जिला और उपमंडल स्तर पर सतर्कता समितियों के रूप में ड्यूटी लगी है। जिनका ओवरऑल चेयरमैन एडीसी योगेश कुमार को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि ये समितियां सभी सरकारी विभागों में छापामारी कर सकेंगी। इसके अलावा निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री व फूड सेफ्टी इत्यादि के मानकों की जांच के लिए सैंपल भी ले सकेंगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों व अन्य विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति सहित हर वो कार्य जो जनता से जुड़ा है, उसकी जांच करने का अधिकार रहेगा। समितियां ग्रुप बी, सी और डी स्तर के कर्मचारी की रिपोर्ट चेयरमैन एडीसी के माध्यम से उपायुक्त को सौंपेंगी, जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त कार्रवाई करेंगे। जिला और उपमंडल स्तर पर समितियों में चेयरमैन के अतिरिक्त दो सदस्य और इन सदस्यों के साथ एक-एक लिंक अफसर रहेगा। वहीं चेयरमैन की ओर से हर विभाग से अधिकारी भी सदस्य के रूप में चुना जाएगा।
जिला स्तरीय समिति में ये होंगे शामिल
जिला स्तरीय सतर्कता समिति के चेयरमैन एडीसी योगेश कुमार होंगे। वहीं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, महानिदेशक विजिलेंस द्वारा नॉमिनेटिड डीएसपी, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के अकाउंट अफसर को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता के साथ पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता लिंक अफसर-1 और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड डिवीजन के कार्यकारी अभियंता लिंक अफसर-2 के तौर पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उपमंडल स्तरीय सतर्कता समितियां-
करनाल : एसडीएम गौरव कुमार चेयरमैन और लोक निर्माण विभाग डिवीजन-5 के उपमंडल अभियंता, रोडवेज डिपो के कार्यालय से अकाउंट अफसर सदस्य होंगे।
- पहले सदस्य के साथ डिवीजन-1 के उपमंडल अभियंता लिंक अफसर-1 और डिवीजन-4 के उपमंडल अभियंता लिंक अफसर-2 होंगे।
- दूसरे सदस्य के साथ सिविल सर्जन कार्यालय के अकाउंट अफसर लिंक अधिकारी-1 और मेडिकल कॉलेज के अकाउंट अफसर लिंक अधिकारी-2 होंगे।
--
इंद्री : एसडीएम सुमित सिहाग चेयरमैन और जन स्वास्थ्य विभाग डिवीजन-1 के उपमंडल अभियंता, मार्केट कमेटी कार्यालय से अकाउंट अफसर के सदस्य होंगे।
- पहले सदस्य के साथ सिंचाई विभाग के एसडीई लिंक अफसर-1 और पंचायती राज के उपमंडल अभियंता लिंक अफसर-2 के रूप में कार्य करेंगे।
- दूसरे सदस्य के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लेखाकार लिंक अधिकारी-1 और यूएचबीवीएन के लेखाकार लिंक अधिकारी-2 के रूप में कार्य करेंगे।
--
असंध : एसडीएम मनदीप कुमार चेयरमैन और पंचायती राज विभाग के एसडीओ व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के लेखाकार सदस्य होंगे।
- पहले सदस्य के साथ लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता लिंक अफसर-1 और केडबल्यूएस के उपमंडल अभियंता लिंक अफसर-2 के रूप में कार्य करेंगे।
- दूसरे सदस्य के साथ नगर पालिका के लेखाकार लिंक अधिकारी-1 और बीडीपीओ कार्यालय मूनक के लेखाकार लिंक अधिकारी-2 के रूप में कार्य करेंगे।
---
घरौंडा : एसडीएम अभय सिंह जांगड़ा चेयरमैन और सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता व नगरपालिका कार्यालय के लेखाकार सदस्य होंगे।
- पहले सदस्य के साथ जन स्वास्थ्य विभाग डिवीजन-2 के उपमंडल अभियंता लिंक अफसर-1 और मार्केटिंग बोर्ड के उपमंडल अभियंता लिंक अफसर-2 के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

- दूसरे सदस्य के साथ मार्केट कमेटी घरौंडा के लेखाकार लिंक अधिकारी पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें