राहड़ा गांव के पास पकड़ा गया शराब का अवैध ठेका
- फोटो : राहड़ा गांव के पास पकड़ा गया शराब का अवैध ठेका
करनाल। खेड़ी सर्फअली स्थित राहड़ा रोड पर शराब के अवैध ठेके को सीआईए असंध की टीम ने पकड़ा है। अवैध रूप से शराब बेचकर राजस्व की चोरी की जा रही थी। टीम ने माैके से शराब की 600 बोतलें बरामद की हैं।
वहीं माैके से राहड़ा गांव निवासी कारिंदे लोकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने माैके पर आबकारी विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
सीआईए असंध प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस जांच अधिकारी खेमचंद की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते खेड़ीसर्फअली के पास राहड़ा रोड़ से बने शराब के ठेके से राहड़ा गांव निवासी लोकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के ठेके में 438 बोतल बीयर, 99 बोतल अंग्रेजी शराब (42 अधे एवं 57 पव्वे) और 57 बोतल देशी शराब (52 पव्वे सहित) बरामद की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस एवं परमिट के एक अवैध ठेकानुमा दुकान संचालित कर रहा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (एक्साइज एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत थाना असंध में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी। संवाद