फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की परीक्षाएं कल से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इग्नू की परीक्षाएं 3 अगस्त से 9 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की निदेशक डा. पूनम कुमारी सिंह ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों और बकाया कोर्सेज के लिए देशभर में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 766 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं 4,23,849 पात्र विद्यार्थियों को हॉल टिकट जारी किए जा चुके हैं। जिनको विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्म पाल ने बताया कि हरियाणा में 28 परीक्षा केंद्रों पर 23326 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एमसीए और बीसीए के परीक्षार्थियों को व्यावहारिक (प्रेक्टिकल) परीक्षा के लिए अलग से हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। जिसके लिए परीक्षार्थियों को सितंबर माह के अंत में क्षेत्रीय केंद्र पर, वहीं बीएलआईएस के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र अधीक्षक और क्षेत्रीय केंद्र पर संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें