फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में बंद नही हुआ नशे का कारोबार तो शुरू करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
गांव को नशा मुक्त बनाने को लेकर मीटिंग में भाग लेती महिला संगठन सदस्य
विज्ञापन
करनाल। गांव बल्ला की महिला संगठन समिति की महिलाओं ने दादाखेड़ा धार्मिक स्थल पर गांव व समाज में फैली बुराइयों और गांव को नशामुक्त बनाने के संबंध में एक बैठक की। इसमें समिति के सदस्यों ने अवैध रूप से गांव में चल रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से बचाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में ठोस कदम उठाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि यदि नशे से संबंधित समस्या का समाधान नहीं होता है तो जल्द बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

रीना मान ने कहा कि गांव में नशे की लत की वजह से दर्जनों घरों के नौजवान नशे में डूबकर बर्बाद हो चुके हैं। नशे की वजह से महिलाओं को ही सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए महिलाओं को ही अपने बच्चों को नशे से बचाने के प्रयास करने पड़ेंगे। गांव में नशा बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन को भी उनकी जानकारी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए जल्द आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। चर्चा के दौरान सुनीता, अंजू, मीना, सावित्री सहित दर्जनों महिलाओं ने अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर सतबीर, राजवीर समेत कई ग्रामीणों ने भी महिलाओं की नशा मुक्त गांव की मुहिम को सहयोग देने पर सहमति जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें