फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी किताबें नहीं मिली तो होगी कार्रवाई: टूटेजा

Sat, 15 Apr 2017 12:14 AM IST
karnal
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के सभी निजी स्कूलों की मनमानी के चलते अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला, किताबें और वर्दी सहित अन्य सुविधाओं के लिए अभिभावकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। निजी स्कूल संचालकों ने अपने ही स्कूलों में अपनी मर्जी की किताबें व वर्दी लगवाने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर निजी स्कूलों में 134 ए के तहत प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों द्वारा आवेदन जमा करवाने की निर्धारित सीमा समाप्त हो चुकी है। इसके तहत खंड निसिंग के गरीब परिवारों के बच्चों के 12 अप्रैल तक करीब 260 बच्चों के ही आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। जिनकी परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुंडला में 16 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक ली जाएगी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी टूटेजा का कहना है कि जल्द ही प्राइवेट स्कूलों में छापामार कार्यवाई की जाएगी। किसी भी स्कूल में बच्चों के पास एनसीईआरटी किताबें नहीं पाई गई तो उन स्कूलों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 134 ए के तहत 260 बच्चों के एग्जाम के फार्म शिक्षा विभाग के उच्चा अधिकारियों के पास भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बिना मान्यता के चल रहे हैं स्कूल
क्षेत्र के दर्जन भर स्कूल घरों में बिना मान्यता प्राप्त चल रहे हैं। कुछ स्कूल संचालकों ने पांचवीं कक्षा की मान्यता लेकर 12 वीं कक्षा तक स्कूलों को खुलेआम चला रहे और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। निजी स्कूल संचालक अपने स्कूल में दाखिल कर रजिस्ट्रेशन कहीं और दिखा रहे हैं। खंड निसिंग के दर्जन भर प्राइवेट स्कूल पर सरकार के आदेशों का पालना न करने के कारण मान्यता रद्द हो सकती है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार खंड निसिंग करीब 38 प्राइवेट स्कूलों को मान्यता रद्द हो सकती है। इससे उन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य पर भी असर होगा। मान्यता रद्द होने का नोटिस 14 दिन पहले स्कूलों को भेजा गया था ओर खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुंडला में लगा दिया गया था। इसके बाद भी इन स्कूलों ने सरकार के आदेशों का पालन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें