फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर से मिले शव की शिनाख्त गांव के युवक पर हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इंद्री में नहर से शुक्रवार देर रात मिले शव की पहचान हो गई है। ये शव चार दिन से लापता सुनील का है। वह चार जून को घर से लापता हो गया था। उसके हाथ पर सुनील रीना लिखा था। इसी से पहचान हो सकी।
मृतक की पत्नी ने सुनील की हत्या का आरोप गांव के गुड्डू पर लगाए हैं। थाना इंद्री पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों का सौंप दिया है। घ्थाना प्रभारी इंद्री, विपिन कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई इसका पता लग पाएगा। मृतक बीबीपुर जाटान निवासी 30 वर्षीय सुनील की पत्नी रीना ने बताया कि उनकी शादी आठ साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा सात साल तो दूसरा चार साल का है। वह अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में मजदूरी का काम कर परिवार का पाल रहा था। रीना ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले गुड्डू ने किसी अन्य के जरिये सुनील को बुलाया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। रीना ने आशंका जताई है कि गुड्डू और उसके साथियों ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें