संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। वहीं मरीजों के ठीक होने की गति में तेजी आ रही है।
शनिवार व रविवार को कोई नया केस नहीं आया, जबकि दो दिन में संक्रमितों की संख्या 18 से घटकर पांच रह गई है। पिछली लहर के मुकाबले इस बार संक्रमण की रफ्तार बेहद कम है। शनिवार को जहां एक मरीज ठीक हुआ, वहीं रविवार को पांच मरीज एक साथ ठीक हुए।
कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अन्नू शर्मा का कहना है कि ओमिक्रॉन की तुलना में इस बार वायरस की तीव्रता कम है। इस बार के मरीजों में अधिकतर को हल्का बुखार, छींक या गला खराब होने जैसे लक्षण मिले, जो सामान्य दवा से ही दो-तीन दिन में ठीक हो रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही। इस बार का ओमिक्रॉन वेरिएंट न तो तेजी से फैल रहा है और न ही गंभीर असर दे रहा। रविवार को लाइफ केयर अस्पताल से दो एंटीजन टेस्ट के सैंपल लिए गए।