फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे साजिश के तहत पार्टी से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक फ्लैट से कूदने के बाद वायरल हुई विवादित वीडियो के चार माह बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और शुगरफैड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया मीडिया के सामने आये। उन्होंने भाजपा के ही कुछ नेताओं पर षडयंत्र का आरोप लगाया। कहा कि बिना उनका पक्ष सुने मात्र तीन घंटे में ही उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया, जबकि पार्टी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे की गिरफ्तारी और सौनाली फौगाट पर अधिकारी के साथ चप्पल मारने के मामले में एफआईआर होने के बाद भी नोटिस तक नहीं किया।
विज्ञापन

सेक्टर-13 स्थित अपने निवास पर मीडिया के सामने मुखातिब हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने घर पर हवन यज्ञ और शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में अनुशासन समिति है। वहां पर दोनों पक्षों को सुना जाता है और इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाता है। पार्टी की ओर से न तो मुझे कोई नोटिस दिया गया और न ही पक्ष सुना गया। पार्टी ने मात्र तीन घंटे में ही मेरे खिलाफ फैसला सुना दिया, जबकि मैंने 16 साल पार्टी की सेवा की है। कथूरिया ने दावा किया कि वह जिसके फ्लैट में थे, वह पूर्व सीएम बंसीलाल के कार्यालय में सहयोगी रहे मेरे दोस्त की बेटी और मेरी मुंह बोली बहन है। उन्होंने कहा कि विक्रमजीत सिंह कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह का भांजा है, उसी ने वीडियो बनाकर डाला था। विक्रमजीत सिंह विदेश भेजने का काम करता है और महिला ट्रेवल एजेंसी चलाती है। कथूरिया ने यह भी कहा कि इस मामले में विक्रमजीत सिंह ने थाने में बाकायदा महिला से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें