करनाल। पीपल वाला मंदिर जुंडला गेट में श्री खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन किया गया।
संकीर्तन में कलाकर विजय रसिक ने आ गया मैं बाबा दुनिया सारी छोड़ के, लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पर और राधा नाम की लगवाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोल दा... भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पंडित विनय गौतम ने श्रद्धालु शशि गुप्ता, विनोद गुप्ता, जय गौतम से विशेष पूजा करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर भूषण गोयल, रोहन सैनी, पूर्व पार्षद मीतू सैनी, पार्षद प्रियंका सैनी, अनिल गुप्ता, गोविंद, सौरभ गुप्ता और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।