फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को लगाई आग, आज कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को आग से जलाकर मारने के मामले में कई महत्वपूर्ण पहलू सामने आ रहे हैं। गांव में चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच एक दूसरे पर चरित्र संदेह को लेकर कई सालों से विवाद पनप रहा था। इसे लेकर पति ने पहले दो बार आत्महत्या का भी प्रयास किया था। दूसरी ओर सोमवार को मृतक की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पति को जलाकर मारने में आरोपी पत्नी, उसकी मकान मालकिन और चाचा तीनों फरार बताए जा रहे हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार दो लड़की और एक लड़के का पिता राकेश अपनी मंजू पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी प्रकार उसकी पत्नी भी राकेश पर अन्य किसी महिला के साथ संबंध होने का शक करती थी। पिछले तीन-चार वर्षों से पति-पत्नी के बीच इसी को लेकर झगड़ा चल रहा था। एक अहम जानकारी यह भी सामने आई है कि 2019 में नवरात्रों के दौरान मृतक राकेश ने पत्नी के साथ विवाद होने के बाद नेवल नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन घटनास्थल पर खड़े कुछ लोगों ने उसे बचा लिया था।
इस घटना के बाद पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने की कार्रवाई की थी। हालांकि उसने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पत्नी पर ही आरोप लगाया था। इसी प्रकार कुछ समय पूर्व उसने जहरीली दवाई भी खा ली थी। हालत बिगड़ने पर कुछ लोगों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें