फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पति और एक युवती पर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-14 निवासी एक महिला बैंक अधिकारी ने पति के कमरे में दूसरी महिला के मिलने के बाद विवाद होने पर पीटने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उसके चेहरे पर कैंची से वार किया। घटना में उसे सात जगह चोटें आईं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर और दूसरी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता वर्तमान में पानीपत की एक बैंक शाखा में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और करनाल से रोजाना पानीपत आती-जाती हैं। महिला ने उसने अपने पति के अलावा सास-ससुर पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
महिला ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को अवकाश होने के कारण वह अपने माता-पिता से मिलने शाहबाद गई थी। अगले दिन 16 अगस्त की सुबह वह भाई के साथ सेक्टर-14 स्थित ससुराल लौटीं। घर पहुंचने पर उसे पति के कमरे से एक पुरुष और महिला के बातचीत करने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खटखटाने पर एक युवती ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, महिला ने युवती से कमरे में मौजूद होने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवती ने उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और इसी दौरान पति भी कमरे में आ गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने उसे पीट। बाद में सास-ससुर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी उसका साथ दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन दूसरी महिला की ओर से भी शिकायत दी गई। थाना प्रभारी विक्रांत का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें