फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर तीन बार तलाक कहने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। गांव बजीदा जाटान की महिला ने पति पर दूसरी शादी करने, दहेज प्रताड़ना व तीन बार तलाक कहने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। मधुबन पुलिस ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
बजीदा जाटान निवासी रजिया सुल्ताना ने बताया कि उसकी शादी सात नवंबर 2001 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार यमुनानगर निवासी इकराम के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवाहिता के पिता ने अपनी बेटी के लिए एक प्लाट खरीदकर उस पर मकान बनवाया। जहां महिला तीन बच्चों के साथ रह रही थी। इसके बाद से ही आरोपी मकान को बेचकर पैसे देने या मकान को उनके नाम ट्रांसफर करवाने के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके भाई ने चार लाख रुपये उसके पति को उधार दिए थे, लेकिन पति ने सिर्फ ढाई लाख वापस किए। 25 नवंबर को मारपीट कर घर के कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

26 नवंबर को भी आरोपियों ने महिला से उसके बुढ़िया कस्बा स्थित घर में मारपीट की और घर में रखा पांच तोला सोना व 40 हजार रुपए की नकदी ले ली और इकराम ने घर से निकलते हुए तीन बार तलाक कहा। मधुबन थाना विवेचना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर इकराम, सकील, सलीम, अनवर, विसला पत्नी अनवर, असलम, नईमा पत्नी सकील व मुनव्वर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें