फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल सुसाइड मामला : चौक दर चौक प्रदर्शन, शहर जाम

Wed, 12 Feb 2014 12:19 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अखिल चौहान आत्महत्या मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। युवक के परिजनों ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


घटना के तीन दिन बाद मंगलवार को भारी संख्या में लोगों ने शहर के विभिन्न चौकों पर धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि आगामी दिनों में आंदोलन उग्र रूप धारण कर सकता है। साथ ही लोगों ने मांग की कि मामले की सीबीआई जांच की जाए। उधर, दूसरी ओर शव का संस्कार नहीं होने से प्रशासन की सांसें अटकी रही। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर में चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अंतरजातीय प्रेम विवाह की भेंट चढे़ अखिल चौहान मामले में रोड़ समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोग लामबंद हो गए हैं। इस घटना से आक्रोशित लोग मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित हुए। हजारों की संख्या में लोगों का प्रदर्शन कल्पना चावला मेडिकल कालेज से शुरू हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारी पॉश पुस्तकालय से होते हुए गांधी चौक पहुंचे। यहां से अंबेडकर चौक, कर्ण पार्क, बस स्टैंड, देवी मंदिर, विक्टोरिया हाल होते हुए कमेटी चौक पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


वाहनों की शहर में एंट्री पर रोक
प्रदर्शन के दौरान शहर में पूरी तरह जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को शहर में घुसने नहीं दिया। वाहन चालक जिस भी चौक पर पहुंचते, उन्हें शहर में एंट्री नहीं मिली। कमेटी चौक पर प्रदर्शन के बाद लोगों ने सब्जी मंडी चौक से होते हुए नेहरू पैलेस, सनातन धर्म मंदिर और कुंजपुरा रोड से होते हुए अस्पताल चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर रितेश चौधरी, मृतक के मामा नरेश, हरपाल रोड़ और प्रेम शाहपुर ने कहा कि पुलिस पहले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करें, तभी शव का संस्कार किया जाएगा।

इन लोगाें ने कहा कि शहर पुलिस के पूर्व एसपी शशांक आनंद (वर्तमान में यमुनानगर में तैनात हैं), इंस्पेक्टर मनोज वर्मा, एडवोकेट एससी मोहन और एएसआई रामभजन वर्मा सहित अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। लोगों ने कहा कि अखिल की मौत का जिम्मेदार पूरा प्रशासन है।

सुसाइड से पूर्व अखिल तथा पूरे परिवार के लोगों ने अफसरों की चौखट पर नाक रगड़ कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई, परंतु अफसराें ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए उल्टा इन्हीं लोगों को परेशान किया।

वहीं, मौके पर पहुंचे एसपी अभिषेक गर्ग ने प्रदर्शनकारियाें को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। छह मिनट तक एसपी प्रदर्शनकारियों के बीच रहे। वे उन्हें बिना संतुष्ट किए वापस लौट गए।  इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और पोस्टमार्टम हाउस पर डटे रहे।

दो घंटे तक चला प्रदर्शन
* प्रदर्शन 11 बजकर 19 मिनट पर शुरू हुआ
* 11 बजकर 25 मिनट पर पॉश पुस्कालय पहुंचे
* 11 बजकर 35 मिनट पर गांधी चौक पहुंचे
* 11 बजकर 39 मिनट पर अंबेडकर चौक
* 11 बजकर 50 मिनट पर बस स्टैंड के समक्ष नारेबाजी
* 11 बजकर 58 मिनट पर विक्टोरिया हाल
*  12 बजे कमेटी चौक पर पहुंचकर 10 मिनट जाम लगाया
* 12 बजकर 20 मिनट पर कुंजपुरा रोड के सनातन धर्म मंदिर पर
* 12 बजकर 35 मिनट पर अस्पताल पहुंचकर जाम लगाया
* 1 बजकर 18 मिनट पर वापस पोस्टमार्टम हाउस वापस पहुंचे

आज जीटी रोड भी कर सकते हैं जाम
प्रदर्शन में शामिल हरपाल रोड़ ने बताया कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो नेशनल हाइवे पर भी जाम लगाया जाएगा। इस मामले में पूरे हरियाणा का रोड़ समाज और विभिन्न वर्गा के लोग एकजुट हो गए हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धीमी कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया। बुधवार को प्रदर्शन तेज किया जाएगा। इसके लिए कई हजार लोग करनाल पहुंचेंगे।

पुलिस अधिकारियों की सांसे अटकी
अखिल सुसाइड मामला जिला प्रशासन के गले की फांस बनता जा रहा है। अधिकारी जहां पर नजर आते हैं, उनके कान पर मोबाइल लगा नजर आता है। जैसे ही अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रयास करते है तो उनके मोबाइल की घंटिया घनघनाने लगती हैं। मामले ने अधिकारियों का चैन छीन लिया है। जब तक अखिल के शव का संस्कार नहीं होगा तब तक अधिकारियों की सांसें अटकी रहेंगी।

तीन आरोपी फरार, छह टीमें गठित
इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले के तीन आरोपी एएसआई राम भजन और वकील सुमेर चंद वर्मा, अखिल की पत्नी प्रिया के पिता विजय वर्मा फिलहाल फरार चल रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने छह टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें