फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एचएसवीपी कर्मियों को मिला पांच दिन में समाधान का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मानदेय बकाया और नौकरी से हटाए जाने के विरोध में धरना जारी है। एचएसवीपी की नई संपदा अधिकारी अदिति ने वीरवार को कर्मचारियों को बुलाकर उनके साथ बैठक की। जिसमें चार से पांच दिन में समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया है लेकिन कर्मचारियों ने समाधान होने तक धरना जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन के सर्कल प्रधान सेवा राम ने बताया वीरवार को अपनी मांगों को जुलूस निकालकर कर प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को मांग पत्र सौंपना था, लेकिन नई संपदा अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर बैठक कर सभी मांगों पर चर्चा की। चार से पांच दिन का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने बताया कि मांगों के निदान व मानदेय दिलाने के लिए फाइल को पंचकूला भेजा है। सभी कर्मचारियों हटाने वाली बात पर अधिकारी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। सभी जल्द से जल्द काम पर वापस बुलाया जाएगा।
सेवा राम ने बताया कि कर्मचारियों को तीन महीनों से मानदेय नहीं दिया गया, अब उन्हें काम से भी हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण इन कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक जुलाई से सेक्टरों में सफाई का काम बंद करवा दिया गया है। जब तक सभी कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं बुलाया जाता तब तक धरना चलता रहेगा। इस मौके पर राज्य उपप्रधान बलबीर सिंह, उपप्रधान सुभाष चंद्र, वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण सिंह, उपप्रधान कृष्ण, राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें