फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी में अब एचएसवीपी के संपदा अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
‌दीपक घणगस, जिसे सर्विलांस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रिश्वतखोरी में अब एचएसवीपी के संपदा अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन

पहले जेई को किया गया था काबू, घर से बरामद हुए थे 19.94 लाख रुपये
धरे गए आरोपी से पूछताछ में ईओ घणघस की भूमिका का हुआ था खुलासा
कुरुक्षेत्र में तैनाती के साथ ही करनाल का है अतिरिक्त प्रभार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में जेई के बाद अब स्टेट विजिलेंस ब्यूरो करनाल ने एचएसवीपी करनाल/कुरुक्षेत्र के संपदा अधिकारी दीपक घणगस को गिरफ्तार किया है। रिश्वत प्रकरण में पूछताछ के लिए उन्हें वीरवार को स्टेट विजिलेंस कार्यालय बुलाया गया था। कुरुक्षेत्र में तैनाती के साथ ही आरोपी अधिकारी पर करनाल का अतिरिक्त प्रभार था।
विदित हो कि एचएसवीपी के एक कनिष्ठ अभियंता प्रद्युम्न को विजिलेंस ने 31 अगस्त 2022 को कंप्लीशन सर्टिफिकेट के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान कनिष्ठ अभियंता (जेई) के घर से 19.94 लाख रुपये की राशि बरामद हुई थी। साथ ही इस बात के भी सबूत सामने आए थे कि आरोपित द्वारा संपदा अधिकारी के साथ साजिश कर कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में बड़े पैमाने पर लोगों से रिश्वत ली जा रही थी। स्टेट सर्विलांस अधिकारियों ने यहां के दूसरे जेई राहुल, स्टेट आफिसर दीपक घणगस आदि कई अधिकारियों, कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे। जेई राहुल तो 15 दिन के अवकाश पर चला गया, वहीं एसडीओ बीमार होकर अस्पताल में भर्ती है। इसी पूछताथ के क्रम में आरोपी संपदा अधिकारी दीपक घणघस को बृहस्पतिवार को नोटिस देकर स्टेट विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां पर विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19.50 लाख में से ईओ को देने थे आठ लाख रुपये
स्टेट विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि जेई से पूछताछ में सामने आया था कि उसके घर से मिले 19.50 लाख रुपये में से आठ लाख रुपये की राशि ईओ को देनी थी। इससे पहले कई मामलों में ईओ को पांच लाख रुपये दिए जा चुके थे। विजिलेंस की जांच में सामने आया कि ईओ दीपक घणघस, जेई प्रद्युमन और आर्किटेक्ट के माध्यम से ही घूस लेता था। विदित हो कि ईओ दीपक घणघस की कुुरुक्षेत्र से पहले पानीपत में तैनाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें