फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गम की सफेद चादर में ढका घर

Thu, 02 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। गांव फरीदपुर में महेंद्र जुनेजा का हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। घर गमों की सफेद चादर से ढक गया है। 22 सितंबर को बीमारी से महेंद्र की मौत के बाद उनके घर पर सफेद टेंट लगाया गया था। यह टेंट अभी पूरी तरह से उतरा भी नहीं था कि उनकी पत्नी मोहिनी, बड़े बेटे पीयूष और दो बहनों व जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

एक साथ इतने लोगों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। दूर-दूर से रिश्तेदार फिर जुटना शुरू हो गए हैं। कोई बहन के घर शोक प्रकट करने पानीपत जा रहा है तो कोई भाई के घर फरीदपुर पहुंच रहा है। महेंद्र के परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का भी माहौल गमगीन है। हर कोई महेंद्र के परिवार और इस हादसे की चर्चा कर रहा है। एकसाथ इतने लोगों की मौत की बात करते हुए लोगों का गला भर आता है। अभी शव घर नहीं पहुंचे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन




दो गाड़ियों में सवार होकर 10 लोग गए थे हरिद्वार

भाई राजेंद्र ने बताया कि महेंद्र जुनेजा की अस्थि विसर्जन के लिए बुधवार को सुबह 4:45 बजे दो गाड़ियों से परिवार के लोग हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। अर्टिगा कार में महेंद्र की पत्नी मोहिनी (45), बड़ा बेटा पीयूष (22), छोटा बेटा हार्दिक (18), जीजा पानीपत निवासी राजेंद्र (60), बहन विम्मी (50), छोटी बहन अंजू (46) और फरीदपुर निवासी ड्राइवर शिवा (23) थे। दूसरी ब्रेजा कार में महेंद्र के भाई आत्मप्रकाश, सुरेंद्र, बहन मंजू और साले बाबू थे। इस कार को ड्राइवर संदीप चला रहा था। हादसे में चालक समेत अर्टिगा सवार छह लोगों की मौत हुई है। हार्दिक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन




एक साथ पांच मौतों से कोहराम

महेंद्र जुनेजा की मौत के बाद उनकी बड़ी बहन विम्मी और अंजू, जीजा राजेंद्र, भाभी मोहिनी और भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भाई राजेंद्र ने बताया कि महेंद्र जुनेजा से सभी का लगाव था। उनके बीमार होने के बाद भी सभी का आना-जाना लगा रहता था। पता नहीं था कि उनके जाने के बाद परिवार के अन्य भाई, बहन, जीजा, भाभी और भतीजा भी उनसे ऐसे जुदा होगा। परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें