फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में अतिशबाजी से घोड़े बिदके, दो पुलिसकर्मियों को पटका

Tue, 14 Feb 2023 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

घुड़सवार एसआई जोगेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, उनकी हाथ की हड्डी टूट गई है। अमित शाह का संबोधन खत्म होने के बाद घटना हुई है। पुलिसकर्मी राष्ट्रपति कलर अवॉर्ड मिलने से उत्साहित थे लेकिन रंग में भंग पड़ गया।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में अतिशबाजी से घोड़े बिदके - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में मधुबन पुलिस अकादमी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन के बाद आतिशबाजी करने और गुब्बारे-कलर उड़ाने से परेड के लिए आए दो घोड़े अचानक बिदक गए। देखते ही देखते उन्होंने दोनों सवार पुलिसकर्मियों को जमीन पर पटक दिया। इसमें एक एसआई जोगेंद्र सिंह गभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि उसके हाथ की हड्डी टूट गई। 

विज्ञापन


मधुबन पुलिस अकादमी हरियाणा में पुलिस को राष्ट्रपति कलर अवार्ड मिलने के बाद हर तरफ उत्साह था। खुशी में आतिशबाजी हो रही थी और गुब्बारे तथा रंग-गुलाल उड़ाए जा रहे थे। तभी रंग में भंग पड़ गया और आतिशबाजी की आवाज से अकादमी में परेड के लिए पहुंचे फोर्थ बटालियन में शामिल दो घोड़े बिदक गए और घुड़सवार पुलिसकर्मियों को जमीन पर पटक दिया।

इसमें एसआई जोगेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि दूसरे घोड़े पर सवार पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। घटनाक्रम के दौरान चंद मिनटों के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग बचाव में इधर-उधर भागते नजर आए। 
विज्ञापन


आतिशबाजी हुई और रंग उड़ा तो वहां तैनात घोड़े बिदक गए और घोड़ा दर्शकों के बीच घुसने के बाद जमीन पर गिर गया। जिसमें घोड़े पर सवार सब इंस्पेंक्टर जोगिंद्र चोटिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें