फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेडिकल कॉलेज के फेस-टू का टेंडर जल्द लगने की आस

Sat, 25 Nov 2023 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज (केसीजीएमसी) करनाल का फेस-टू का टेंडर जल्द लगने की उम्मीद जगी है। फेस टू का नक्शा पिछले वर्ष जून माह में तैयार कर लिया गया था और टेंडर के लिए सरकार ने 338.75 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए थे। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन पंचकूला की ओर से तीन बार टेंडर लगाने के बाद भी फेस-टू का टेंडर नहीं लग पाया था।
मेडिकल कॉलेज में नियमित डायरेक्टर डॉ. एमके गर्ग के आने के बाद फेस-टू का टेंडर जल्द लगने की उम्मीद जगी है। मेडिकल कॉलेज के फेस-टू में जिले वासियों को ट्रामा सेंटर की सौगात मिलेगी। इससे सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत प्रभाव से मेडिकल सुविधा देकर उनका जीवन बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

बेसमेंट सहित पांच मंजिला ट्रामा सेंटर सहित 10 विभिन्न प्रकार के बिल्डिंग और बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, एसटीपी और ईटीपी प्लांट तैयार किए जाएंगे। यह सभी कार्य मेडिकल कॉलेज के फेस-टू में शामिल हैं। पिछले साल प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज के फेस-टू के लिए 338.75 करोड़ रुपये की राशि जारी किए थे।
विज्ञापन

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के फेस टू को जो टेंडर लटका है। टेंडर जल्द करवाने के लिए उच्चाधिकारियों सहित सरकार से बातचीत की जाएगी, जिससे टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी हो और जिलेवासियों को इसका फायदा मिल सके। डॉ. एमके गर्ग, डायरेक्टर, केसीजीएमसी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें