फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: होम लोन की दर कम हो, आयकर में दी जाए छूट

Sun, 11 Jan 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। केंद्रीय बजट 2026 का इंतजार सभी को इंतजार है। खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को इससे कहीं ज्यादा उम्मीद है। उनका कहना है कि सरकार सबसे पहले तो होम लोन की दरों में कटौती करे। इसके कारण घर का सपना मुश्किल हो रहा है। वहीं जिन लोगों के होम लोन चल रहे हैं, वे बढ़ती दरों के बोझ तले दब रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा युवा, व्यापारी और शिक्षक भी इस बजट से सरकार से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। महंगाई, आयकर में छूट और रोजगार के अवसर जैसे मुद्दे उनके जीवन पर सीधा असर डालते हैं। उनका कहना है कि आयकर में छूट मिले और व्यापार के लिए भी नई योजना आए। लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जिंदगी को जटिल बना दिया है। नौकरी पेशा वर्ग आयकर में राहत की उम्मीद कर रहा है, ताकि उनकी बचत में सुधार हो सके।
शिक्षा क्षेत्र का बढ़े बजट
शिक्षक अंशुल का कहना है कि शिक्षा क्षेत्र में पहले से काफी सुधार हुआ है। बजट में पढ़ाई को लेकर और प्रावधान होने चाहिए। ताकि हर वर्ग के लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें। सरकारी स्कूलों के लिए कई योजनाएं चली हैं, संसाधन बढ़ने चाहिए।
विज्ञापन

वित्त प्रबंधन की योजना बने
व्यापारी अशोक सिंगला का कहना है कि छोटे व्यापारी आमतौर पर पूंजी की कमी से जूझते हैं। सरकार को छोटे व्यापारियों के लिए सरल ऋण योजनाएं लानी चाहिए। ताकि वे अपने कारोबार को मजबूती दे सकें। साथ ही वित्तीय प्रबंधन को लेकर भी योजनाएं चलनी चाहिए।
रेडीमेड गारमेंट्स क्षेत्र के लिए योजना आए
कर्ण मार्केट बिजनेस एसोसिएशन के प्रधान संकल्प भंडारी का कहना है कि रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए नई योजनाएं लानी चाहिए। छोटे कारोबारियों के लिए टैक्स स्लैब में परिवर्तन की भी उम्मीद है। सरकार व्यापारियों के लिए विशेष योजना लाए, इसकी उम्मीद है।
होम लोन की दरों में हो कटौती
फार्मासिस्ट नरेश कुमार का कहना है कि सरकार ने पिछले वर्ष जीएसटी में काफी राहत लोगों को दी है। आयकर छूट की सीमा और बढ़नी चाहिए। होम लोन के ब्याज दरों में राहत और बच्चों की पढ़ाई पर भी टैक्स कम होना चाहिए। अभी आमजन पर इसका काफी दबाव है।
स्वास्थ्य सेवाएं हों सस्ती
अमृत दत्ता का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं महंगी होती जा रही हैं। मेडिकल सुविधाएं सस्ती करनी चाहिए। अन्यथा सरकार अस्पतालों में बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। ताकि लोगों को निजी अस्पतालों के चक्कर न खाने पड़ें। इलाज पर जीएसटी भी और कम होना चाहिए।
रोजगार के अवसर खुलें
प्रेमनगर निवासी अवतार सिंह का कहना है कि सरकार को ऐसे काम शुरू करने चाहिए, जिससे युवाओं को पूरा साल रोजगार मिले। अभी कई योजनाओं में रोजगार पूरा नहीं मिलता और कई युवा बेरोजगार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें