फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेहूं उठान के टेंडर पर 9 तक हाईकोर्ट का स्टे

Sun, 05 Apr 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कै​थल की नई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गेहूं सीजन की शुरुआत में ही व्यवस्थाओं को बड़ा झटका लगा है। कैथल में गेहूं उठान (लिफ्टिंग) के टेंडरों पर हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इस आदेश के चलते मंडियों से गेहूं उठान ठप होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में अनाज मंडियों में जाम की स्थिति बन सकती है।

मंडियों में आवक और खरीद धीरे-धीरे तेज हो रही है और अनुमान है कि 9 अप्रैल तक मंडियों में जगह की कमी हो सकती है। डीएफएससी वरिंद्र कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों का विरोध बना कारण : स्थानीय ट्रांसपोर्टर टेंडर की शर्तों से असंतुष्ट थे, जिसके चलते उन्होंने अदालत का रुख किया। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 9 अप्रैल तक स्टे जारी किया है। इससे नए टेंडर लागू नहीं हो सकेंगे, जिससे गेहूं की ढुलाई का प्रभावित रहना तय माना जा रहा है।

गौरतलब है कि अब तक मंडियों में करीब 300 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 119 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। प्रशासन ने जिले में 42 मंडी केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था की है।

किसान नेता होशियार गिल ने कहा कि समय पर उठान नहीं हुआ तो मंडियों में तिल रखने की जगह भी नहीं बचेगी। इससे सड़कों पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है।

आढ़तियों का कहना है कि उठान न होने से भुगतान में देरी होगी और फसल रखने के लिए जगह की कमी हो जाएगी। खुले में पड़ा अनाज मौसम की मार का शिकार भी हो सकता है। फिलहाल सभी की नजरें 9 की सुनवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन



कलायत अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू

कलायत। अनाज मंडी में गेहूं की आवक की शुरुआत हो गई। गेहूं से लदे ट्रैक्टरों के मंडी में पहुंचने पर मार्केट कमेटी कर्मचारियों द्वारा गेट पास व बायोमीट्रिक करने के बाद ट्रालियों का मंडी में स्वागत किया। मार्केट कमेटी में खरीद कार्य देखने वाले मोमन राम शर्मा ने बताया कि अबकी पहली बार मंडी में पहली बार गेहूं पहुंचा। गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद कार्य शुरू नहीं हो सका। मार्केट सचिव अजय ने बताया कि खरीद के लिए सभी कार्य पूरा किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें