फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरोहर हैं संत-महापुरुष, विरासत सहेजना जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडी में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती के राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कश्यप समाज द्वारा रखी गई अधिकांश मांगों पर अपनी मोहर लगाते हुए कहा कि महापुरुषों की जयंतियां राज्य स्तर पर मनाने की पहल हरियाणा सरकार ने की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना’ के तहत 28 लाख से अधिक व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। गरीब परिवार 631 सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए 434 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की जा चुकी है। कार्यक्रमों में गायक कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इतिहासकारों ने वास्तविकता नहीं लिखी
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि राजनीति करने वालों ने हमें धर्म, पंथ, संप्रदाय के रूप में बांट दिया। बाबर 12 हजार सैनिकों के साथ आया और 800 साल राज किया। अंग्रेज व्यापारी बनकर आए थे, 200 साल राज किया, क्योंकि हम जाति-धर्म में बंटे थे। शहीदों और गुरुओं ने इनसे लड़कर कुर्बानियां दी और आजादी प्राप्त की। हर देश के इतिहासकारों ने अपना इतिहास लिखा, लेकिन 1947 में आजादी मिली, लेकिन हमारे इतिहासकारों ने अपना वास्तविक इतिहास नहीं लिखा। हमारे महापुरुषों के बारे में नहीं लिखा गया।
बच्चों को नौकरी देने वाले बनाएं
विधायक इंद्री रामकुमार कश्यप ने गुणवत्तापरक शिक्षा की वकालत करते हुए कहा कि बच्चों को नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनाएं। उन्होंने सभी लोगों को बरसात में कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। अनाज मंडी के एक बड़े शेड में लंगर का आयोजन किया गया था। ये लंगर निर्मल कुटिया की ओर से लगाया गया था। समारोह शुरू होने से पहले ही लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए कतारे लगी देखी गई। हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर चखा। ठंडे शरबत की भी छबील लगाई गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सांसद संजय भाटिया, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण व मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल के साथ लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ वाहनों से पहुंचे
करनाल की नई अनाज मंडी में आयोजित समारोह के पंडाल में ढोल नगाड़ों के साथ लोग पहुंचे। हरियाणा के विभिन्न जिलों से बसों, ट्रैक्टर ट्रालियों, कारों आदि कई वाहनों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें महिलाओं व बच्चों की भी अच्छी खासी संख्या थी। सांसद रतन लाल कटारिया, सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, राजबीर शर्मा व सुनील गोयल, पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें