फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साढ़े चार लाख लोगों का जांचा जाएगा हीमोग्लोबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 11 जून से चलेगा 100 दिवसीय एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान
विज्ञापन

- नागरिक अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर पर चलेगा अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग एनीमिया मुक्त हरियाणा के अंतर्गत 100 दिवसीय अभियान में छह माह से 49 वर्ष तक के लगभग 4.5 लाख लोगों के हीमोग्लोबिन (एचबी) की जांच की जाएगी। यह अभियान 11 जून को शुरू होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
डिप्टी सिविल सर्जन (एनएचएम) डॉ. सरोज ने बताया कि एनीमिया मुक्त हरियाणा के तहत जिलेभर के नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सब सेंटर व आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ-साथ फील्ड स्टाफ गांवों में स्क्रीनिंग टेस्ट भी करेगा। अभियान को लेकर टीमों का गठन व जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

अब आगामी तीन दिनों के अंदर खंड स्तर पर स्टाफ नर्सों सहित अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे। जिससे 11 जून से आगामी 100 दिन तक चलने वाले अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकें। उन्होंने बताया कि जांच शिविर में विशेष रूप से गर्भवतियों व स्तनपान कराने वाली महिलाओं के खून की जांच की जाएगी।
पिछले अभियान में मिले थे 489 अति कुपोषित
11 मार्च से 17 मार्च 2024 के बीच एनीमिया मुक्त अभियान के तहत जिले के 30,242 लोगाें के खून की जांच की गई थी। इसमें 13,177 सामान्य, 10,206 मध्यम, 6370 कुपोषित व 489 अति कुपोषित लोग मिले थे। जिनमें से 11,182 का इलाज शुरू कर दिया था। वहीं 1715 को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। एनीमिया की जांच के अलावा लोगों को एनीमिया के बारे में जागरूक किया जाएगा।

एनीमिया के प्रमुख लक्षण -
जल्दी थक जाना, सांस फूलना, सुस्ती व नींद आते रहना, जल्दी-जल्दी बीमार पड़ना, पढ़ाई, खेल-कूद व अन्य कार्याें में मन नहीं लगना, भूख न लगना, चक्कर आना, जीभ, हथेलियों व आंखों में सफेदपन आना।
विज्ञापन


इन कैटेगरी में होगी जांच
- 6 माह से 5 वर्ष
- 5 वर्ष से 10 वर्ष
- 10 वर्ष से 19 वर्ष
- 20 से 49 वर्ष



स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 जून से 100 दिनों तक एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अगर कोई एनीमिया ग्रस्त मिलता है तो उसका उपचार शुरू किया जाएगा और उसका टीम फॉलोअप भी लेगी। एनीमिया को खत्म करके बीमारियों को रोका जा सकता है।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें