फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पत्नी से था झगड़ा ससुराल आकर खा लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। थानेसर में तैनात पंचायत विभाग में कार्यरत विजय ने पत्नी से झगड़े के बाद शनिवार को बहादुरचंद कॉलोनी स्थित अपने ससुराल आकर जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन

इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना ससुराल वालों ने डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने विजय को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉयल 112 टीम ने बताया कि उन्हें दोपहर सवा एक बजे सूचना मिली थी कि बहादुर चंद कॉलोनी में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है।
उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने डॉक्टरों को उस जहरीले पदार्थ की डिब्बी भी दी जिसका पीड़ित ने सेवन किया था। बताया गया कि विजय की शादी 11 साल पहले बहादुर चंद कॉलोनी में हुई थी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। विजय शनिवार को अपनी पत्नी से मिलने ससुराल आया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें